10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'राहुल गांधी साधारण नेता, हाइलाइट मत कीजिए...' ऐसा क्यों बोले दिग्विजय के...

‘राहुल गांधी साधारण नेता, हाइलाइट मत कीजिए…’ ऐसा क्यों बोले दिग्विजय के भाई?

Published on

भोपाल,

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो साधारण सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं. आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट मत कीजिए. कांग्रेस नेता ने यह बातें शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कही हैं.

साधारण सांसद हैं राहुल गांधी
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ने शनिवार को एमपी के गुना में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने दावा किया कि लोकसभा में बयान देते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण सांसद हैं जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं. वो कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं इसके अलावा कुछ नहीं हैं.

‘आप राहुल गांधी को हाईलाइट मत…’
उन्होंने कहा, ‘आप (मीडिया) लोगों को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए. कोई जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है. मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानिए. वह एक साधारण सांसद हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें हाईलाइट करते हैं या नहीं.’आपको बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रियंका पेंची को 61 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. वहां पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...