9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनए साल पर भीषण सड़क हादसा, पलटने के बाद 200 मीटर तक...

नए साल पर भीषण सड़क हादसा, पलटने के बाद 200 मीटर तक घिसटी स्कॉर्पियो; 3 मरे

Published on

सीहोर ,

एमपी के सीहोर में नए साल पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पलटने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. 3 लोग घायल हो गए. सड़क हादसे की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जिले के भेरूंदा थाना इलाके में नए साल पर यह भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है. हुआ है. गोपालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पलटने के बाद लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है. भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी भेरूंदा गोपालपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गुजरती हुई नजर आ रही है.

मामले को लेकर भेरूंदा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन पलटा है. सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. तीन लोग घायल हैं. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...