9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमहिला ने बरपाया खौफ...देसी कट्टे से पति और जेठ को उतारा मौत...

महिला ने बरपाया खौफ…देसी कट्टे से पति और जेठ को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये वजह

Published on

उज्जैन ,

उज्जैन में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने देसी कट्टे से अपने पति और जेठ पर ही फायर कर दिया. फायर के दौरान पति की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं कुछ देर बाद जेठ की भी मौत हो गई. मामले में सामने आए वीडियो में महिला हाथ में कट्टा लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है.

एडिशनल एसपी नीतीश भार्गव ने कहा, घरेलू विवाद और जमीन के विवाद को लेकर महिला ने क्रोध में आकर यह कृत्य किया है. महिला एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है. महिला ने देसी कट्टे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया है. एफएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है और एविडेंस इकट्ठा किया जा रहे हैं.

यह वारदात सोमवार सुबह की बताई जा रही है. आरोपी महिला इंगोरिया थाना इलाके में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है. घर में पारिवारिक और जमीन संबंधी कुछ विवाद था. इसी के चलते महिला ने पहले अपने ही पति पर गोली चला दी. जब जेठ बचाने आया तो उस पर भी फायर कर दिया. पति की स्पॉट पर ही डेथ हो गई है. वहीं, जेठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

दरअसल, जेठ के पास कुछ जमीन वगैरह थी. महिला जमीन लेना चाहती थी, लेकिन पति इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा था. इस कारण पत्नी ने क्रोध में आकर दोनों पर गोली चला दी. आरोपी महिला को को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस सबूत जुटा रही है. एडिशनल एसपी नीतीश भार्गव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एफएसएल की टीम भिजवाकर जांच कर रहे हैं. अभी एफएसएल टीम पहुंची है. लगभग 8 से 10 फायर की सूचना है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...