9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनए साल पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 6 लाख से...

नए साल पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

Published on

उज्जैन,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नए साल के पहले दिन 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. महाकाल मंदिर प्रशासक श्री संदीप सोनी के मुताबिक, शाम 6 बजे तक करीब 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं. इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिए और सभी जय महाकाल के जयकारा कर रहे थे.

दरअसल, नए साल पर देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे है और बाबा महाकाल के एक झलक पाने के लिए आतुर थे. गौरतलब है कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं.

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की थी तैयारी
उज्जैन अब एक पर्यटन नगरी के रूप में उभर कर सामने आ रही है. आज उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के साथ मिलकर तैयारी की थी.

CM डॉ. मोहन यादव ने तोड़ दिया इस मिथक को
बताते चलें कि उज्जैन में वर्षों से एक मिथक था कि कोई भी राजा यहां रात को रुक नहीं सकता. इस कारण देश को कोई भी नेता यहां रात को नहीं रुका. इसके पीछे कहा जाता था कि यहां के राजा महाकाल हैं. इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मिथक को तोड़ दिया. वह रात में यहां रुके. उन्होंने कहा कि मैं भगवान महाकाल का बेटा हूं, मैं यहां रुक सकता हूं.

राजा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के हैं राजा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रात में न रुकने वाली कहानी के पीछे एक वाकया बताया. उन्होंने कहा कि सिंधिया महाराज को एक रणनीति के तहत अपनी राजधानी को ग्वालियर ले जाना था और कोई आक्रमण न हो, इसलिए यह मिथक गढ़ा था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के राजा हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...