9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालरतलाम में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मकान भी आया...

रतलाम में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मकान भी आया चपेट में

Published on

रतलाम,

मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना पर नगर निगम सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री की है.

बुधवार अल सुबह यहां अचानक से आग लगी तो भगदड़ मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे कंट्रोल करने के लिए रतलाम के अलावा इप्का, नामली, धामनोद और सैलाना से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजनी पड़ गईं.

कुल 20 गाड़ियां आग को बुझाने में जुट गईं. फिर 7 घंटे बाद भीषण आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री के पास बना एक मकान भी आग की चपेट में आ गया है. प्रशासन की टीम ने घर खाली करवा दिया है. आग को बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की एक साइड की दीवार तोड़ना पड़ी है.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है. अधिकारियों की मानें तो, प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह करीब 5.30 बजे नगर निगम के फायर कंट्रोल को भीषण आग लगने की पहली सूचना मिली थी. मौके पर चार फायर लॉरी अमले के साथ पहुंची. प्लास्टिक में लगी भीषण आग की लपटों को भांपते हुए इप्का कंपनी के अलावा नामली, धामनोद और सैलाना से भी दमकलकर्मी के साथ फायर लॉरी बुलाई गई.

कलेक्टर भास्कर लक्षकार और एस पी राहुल लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. बस फैक्ट्री का सामान जलकर खाक हो गया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...