9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालहिंदू युवती से चैट करते हुए भगवान राम को लेकर किया आपत्तिजनक...

हिंदू युवती से चैट करते हुए भगवान राम को लेकर किया आपत्तिजनक कमेंट, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में सोशल मीडिया पर भगवान राम को लेकर एक मुस्लिम युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी. इससे ग्रामीणों में रोष भड़का गया. अप्रिय स्थिति निर्मित होने से पहले पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया.

जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर ऊन थाना इलाके के केली गांव का यह मामला है. 28 साल के फैजान पिता निजाम ने एक हिन्दू युवती से इंस्टाग्राम पर चैट करते हुए भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जैसे ही केली और आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली, हिंदू संगठनों में रोष गहरा गया और गुस्साए लोग ऊन थाने पर पहुंच गए.

ग्रामीणों ने थाना इचार्ज लक्ष्मण सिंह लोवंशी से शिकायत की. मामले की सूचना मिलने पर तत्काल एसपी धर्मवीर सिंह है थाना इंचार्ज को आरोपी युवक को पकड़ने के निर्देश दिए. पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले फैजान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

ऊन थाने पर वाहन से उतरकर आरोपी युवक को ले जाते समय लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया. लेकिन पुलिस के समझाया तो ग्रामीण हट गए. पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ धारा 295 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लोवंशी ने बताया, फैजान पिता निजाम ने 2 जनवरी रात 10 बजे सोशल मीडिया के इस्ट्राग्राम पर भगवान श्री राम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची. शिकायत सरपंच प्रतिनिधि अश्विन ठाकुर की तरफ से थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर धारा 295 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...