9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालउज्जैन, : पिता ने बेटे को घोंपा चाकू, शमशान घाट पहुंचकर पुलिस...

उज्जैन, : पिता ने बेटे को घोंपा चाकू, शमशान घाट पहुंचकर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Published on

उज्जैन,

मध्य प्रदेश के उज्जैन से हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने शमशान घाट पहुंचकर युवक का अंतिम संस्कार रुकवाया. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई आए दिन पिता और पुत्र के बीच गाली-गलौज और मारपीट होती थी.

इस मामले पर सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शहर के जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाले संजू और उसके पिता कैलाश के बीच आए दिन विवाद होता था. बुधवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पिता और पुत्र में चाकू बाजी हो गई. नशे की हालत में पिता कैलाश ने बेटे संजू को चाकू मारा दिया.

पिता ने चाकू घोंपकर बेटे को उतारा मौत के घाट
परिजन घायल बेटे को हॉस्पिटल लेकर नहीं गए. लेकिन सुबह मां अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी. लेकिन बेटे की पल्स बंद हो गई और जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और बेटे का अंतिम संस्कार करने लाश को शमशान घाट ले गए.

पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आए दिन दोनों के बीच में विवाद होता था और चाकू बाजी के चलते यह घटना हुई है.

पुलिस ने मृतक के पिता और मां के खिलाफ दर्ज की FIR
परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. आरोपी कैलाश और मृतक की मां ताराबाई के खिलाफ हत्या करने और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...