9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: सल्फास की गोली खाकर थाने पहुंचा किसान, बोला- मेरी जमीन नहीं...

MP: सल्फास की गोली खाकर थाने पहुंचा किसान, बोला- मेरी जमीन नहीं दिलाई, अब मैं मरने वाला हूं

Published on

श्योपुर,

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि किसान सल्फास खाकर थाने पहुंचा था. जहां उसने पुलिस से कहा कि मेरी जमीन नहीं दिलाई, अब मैं मरने वाला हूं. यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती ले जाया गया. किसान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा रेफर किया गया. लेकिन कोटा ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया.

यह मामला देहात थाना इलाके के मातासुला गांव का है. किसान रामबिलास मीणा ने एक जमीन का एग्रीमेंट भैरूलाल और दीनू गुप्ता से किया था. पैसा लेने के बाद भी दोनों ने जमीन को नहीं छोड़ा और उसे परेशान करते रहे.

किसान से जहर खाकर की खुदकुशी
इस मामले को लेकर उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से भी गुहार लगाई. लेकिन उसकी किसी ने कोई मदद नहीं की. इससे परेशान रामबिलास बुधवार को सब्जी मंडी गया. जहां उसने सल्फास खा लिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इसके बाद देहात थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बोला कि मेरी जमीन नहीं दिलाई, अब मैं मरने वाला हूं. मैंने जहर खा लिया और वो उल्टीयां करने लगा. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए किसान को कोटा रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के हिबास के ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...