9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाललात-घूसे और डंडे-पाइप...ढाबा मालिकों को बुरी तरह मारते रहे शराब ठेकेदार के...

लात-घूसे और डंडे-पाइप…ढाबा मालिकों को बुरी तरह मारते रहे शराब ठेकेदार के गुर्गे, उठने तक नहीं दिया

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है. वीडियो में 3 युवकों को कार से निकालकर लाठी और पाइप से पीटा जा रहा है. घटना 28 दिसंबर की बताई जा रही है. घटना स्थल चिचोली थाना क्षेत्र जोगली गांव के पास नेशनल हाइवे किनारे का है.

दरअसल, चिचोली थाना क्षेत्र के जोगली गांव में नेशनल हाइवे पर उमाकांत यादव और उसका भाई रविकांत यादव एक ढाबा चलाते हैं. ढाबा संचालकों को कुछ लोगों ने लाठी और पाइप से बड़े बेरहमी से पीटा. पीड़ित उमाकांत यादव का आरोप है कि पीटने वाले युवक शराब ठेकेदार के लोग थे. शराब बेचने का दबाव बना रहे थे और जब उनकी बात नहीं मानी तो मारपीट करने लगे.

घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. पिटाई ज्यादा होने के कारण घायल बेहोश हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया. वहां से वापस जिला अस्पताल में लाकर फिर से भर्ती किया गया. उनके शरीर पर लाठी और पाइप की पिटाई के निशान साफ दिख रहे हैं.

पुलिस ने दोनों गुटों पर मामला दर्ज कर लिया है. फरियादी केसिया निवासी रविकांत यादव की रिपोर्ट पर बृजेश गंगारे, विक्की कहार, हरीश यादव, धीरज मालवीय पर आईपीसी की धाराओं 294, 323 324 ,506, 34 में मामला पंजीकृत किया है. दूसरे गुट बृजेश गंगारे की रिपोर्ट पर रविकांत, उमाकांत यादव पर 294 ,323 ,506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

चिचोली पुलिस ने मामले में सामान्य मारपीट का मामला दोनों गट पर दर्ज कर दिया है. जब दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इससे गंभीरता से लेने की बात कही गई है और घायलों की बयान के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...