10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ी, भोपाल रेफर करने...

MP: गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ी, भोपाल रेफर करने की तैयारी

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बीमार अमनवीर सिंह को भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही है.गुरुवार को ही ग्वालियर में आहूत की गई मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग में शामिल होकर जिलाधिकारी बैंस आज सुबह गुना लौटकर आए थे.

अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को एसिडिटी की दवा दी गई है. अपच होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है.कलेक्टर अमनवीर सिंह पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं. 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं. गुना में बस हादसे के बाद तरुण राठी हो हटाकर अमनवीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया था.

गुना में हुई है अमनवीर की पढ़ाई
प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस खुद भी सन 1995-96 में गुना कलेक्टर रह चुके हैं. रिटायर्ड आईएएस इकबाल सिंह जब गुना में कलेक्टर थे, उस वक्त मात्र 7 वर्ष के अमनवीर मिशनरी स्कूल में क्लास-2 में पढ़ते थे. ऐसे पहली बार हुआ है कि जिस जिले में पिता कलेक्टर रहे हों, वहीं बेटा भी कलेक्टर बनकर आए.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...