10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालदिग्विजय ने पूछा- जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ,...

दिग्विजय ने पूछा- जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है?

Published on

नई दिल्ली

राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, इसको लेकर तैयारियां भी जोर पकड़ रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी खुद उपस्थित रहेंगे। इस बीच, अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब दिग्विजय ने राम मंदिर को लेकर कोई सवाल उठाया हो। राम मंदिर के भूमिपूजन के वक्त भी उन्होंने सवाल उठाए थे और पूजन के वक्त को अशुभ बताया था। इस बार उन्होंने रामलला की पुरानी मूर्ति को लेकर सवाल पूछे हैं।

अब रामलला की मूर्ति को लेकर सवाल
अब जहां राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ दिनों का वक्त बचा है। दिग्विजय सिंह फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर के पुरानी रामलला मूर्ति को लेकर सवाल पूछ लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे हृदय में भगवान राम बसे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई?… नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी? उन्होंने कहा कि नई मूर्ति कहां से आ रही है। इसके बारे में जानकारी मिलनी चाहिए।

2020 में किया था भूमिपूजन को लेकर ट्वीट
दिग्विजय सिंह ने 3 अगस्त 2020 को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि मंदिर के भूमिपूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है। यही नहीं, उन्होंने इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और राम मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमण को भी इसी से जोड़ दिया था।

मान्यताओं से खिलवाड़ नहीं करने का किया था आग्रह
दिग्विजिय सिंह ने 2020 के इस ट्वीट में कहा था कि भगवान राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा था कि हजारों वर्षों से हमारी धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने उस वक्त यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से राम मंदिर के भूमिपूजन की तारीख बदलने की अपील की थी।

वीएचपी ने दिया दिग्विजय को जवाब
रामलला की पुरानी मूर्ति को लेकर सवाल उठाए जाने का जवाब वीएचपी की तरफ से आया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि रामलला की पुरानी मूर्ति भी राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि पर भक्तों के दर्शन के लिए नई और बड़ी मूर्ति भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह हमसे पूछते तो हम उनकी चिंता दूर कर देते। आलोक कुमार ने साफ किया कि राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिलीं मूर्तियों को भी गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और उसकी पूजा होती रहेगी। इसलिए वे कही नहीं गई है। ये मूर्तियां उत्सव मूर्ति भी होंगी। रही बात रामलला की नई मूर्ति की तो वो भक्तों की सुविधा के लिए स्थापित की जा रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...