10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालएक्स गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर...कब्रिस्तान के पास मिली थी अधजली लाश,...

एक्स गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर…कब्रिस्तान के पास मिली थी अधजली लाश, अंगूठी से हुई शिनाख्त

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की सीहोर पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जलाकर कब्रिस्तान के पास फेंक दिया था. मृतक की बाइक को भी पानी से भरी बावड़ी में फेंक दिया था. पुलिस ने बताया कि प्रेमिका से बात करने पर पूर्व प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था.

दरअसल, बीते दिनों कोतवाली थाना इलाके के तहत आने वाले अलीगढ़ कब्रिस्तान के पास एक अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या कर पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया है. इसी बीच, अधजले शव से एक अंगूठी मिली, उसी से मृतक की पहचान हो गई.

मृतक की शिनाख्त साहिल अली पिता रेहमत अली (22 साल) के रूप में हुई थी. साहिल सीहोर के दाल मील के पास मण्डी का निवासी था. जिला एसपी मयंक अवस्थी ने एक टीम गठित की और जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ.

कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने मीडिया को बताया, मंगलवार को मंडी निवासी साहिल उर्फ रहमत अली की अधजली लाश मिली थी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीहोर के कस्बे के जमशेद नगर निवासी साजिद उर्फ सज्जू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो साजिद ने अपने दो साथियों आमिर पोलियो ओर जुबेर के साथ साहिल की हत्या करने की बात कबूली.

बावड़ी में फेंक दी थी बाइक
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जिस लड़की का पूर्व प्रेमी था, उस लड़की से मृतक साहिल के संबंध थे. इसी बात से गुस्सा होकर साजिद ने अपने दो साथियों के साथ साहिल की छुरी मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसको अलीगढ़ के कब्रिस्तान में पेट्रोल डालकर जला दिया. इसके बाद साहिल की मोटरसाइकिल एक पानी से भरी बावड़ी में फेंक दी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...