भोपाल
मां कंकाली भक्त मण्डल द्वारा शनिवार को सतनामी नगर सोनागिरी से कंकाली देवी मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई । यात्रा ढोलढमाकों के साथ नाचते-गाते सैंकड़ोंभक्तों के साथ सतनामी नगर हनुमान मंदिर से शुरू होकर पीपलानी पेट्रोल पंप,सरकारी परिसर कल्पना नगर,रत्नगिरी बॉय पास,आनंद नगर श्री राम मंदिर,पटेल नगर,हाईवे, खजूरी, एलएन सीटी छावनी, आदमपुर कोलुआ, पड़रिया, स्वर्गधाम आश्रम, बिलखिरिया मां कंकाली शक्तिपीठ ग्राम गोदावल मंदिर तक पहुंचे। जहां भक्तों ने मां कंकाली को चुनरी चढ़ाई।
मप्र सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी इस यात्रा में शामिल हुई । उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा सतत् 12 सालों से यह यात्रा निकाली जा रही है इस बार इस यात्रा में श्रीराम दरबार भी दिखाई दिया । यह बड़े ही गर्व की बात है । इस मौके पर मां कंकाली भक्त मंडल के अध्यक्ष अमित गौड़,संरक्षकगण राकेश भदौरिया,वीरेन्द्र त्रिपाठी,अशोक गुप्ता सहित सैंकड़ों भक्त जन शामिल हुये।
————————————————
युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार के साथ होगा युवा संवाद
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को सामाजिक संगठन हिन्दू दर्पण द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदुपरा में सूर्य नमस्कार और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विवेकानंद के जीवन पर आधारित युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठजन सूर्य नमस्कार करेंगे। मुख्य अतिथि विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होंगे।
