13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा'...पूर्व सीएम शिवराज की मुख्यमंत्री मोहन यादव...

‘कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा’…पूर्व सीएम शिवराज की मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुली चुनौती?

Published on

सीहोर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भैरुंदा में बैंड और ढोल-ताशे संचालकों से कहा कि संगीत उपकरणों पर कोई रोक नहीं है। कोई रोकेगा तो मैं देखूंगा। पूर्व सीएम शिवराज का यह वीडियो वायरल हो रहा है।दररअसल, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाउडस्पीकर पर नियम लागू किए गए है। वहीं शादियों के सीजन के बीच बैंड-बाजे पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि बिना परमिशन के कोई भी बैड-बाजे ना बजाएं। जिसको लेकर भैरुंदा में बैंड ढोल ताशे संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने कहा कि ‘आप बैंड ढोल ताशे बजाओ, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा।’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी मोहन यादव सरकार पर आक्रामक हो चुके हैं। राजधानी भोपाल में एक अवैध बाल गृह से 26 लड़कियों के लापता होने के मामले में उन्होंने सीएम से कार्रवाई करने का आग्रह किया था। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए, मैं सरकार से संज्ञान लेने और तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।’ इससे पहले हाल ही में उन्होंने कहा था कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...