16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालट्रक ड्राइवर को 'औकात' बताने वाले IAS किशोर कन्याल अब कहां? इन...

ट्रक ड्राइवर को ‘औकात’ बताने वाले IAS किशोर कन्याल अब कहां? इन फैसलों से बनाई थी दिलों में जगह

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कन्याल बीते दिनों ट्रक ड्राइवर को ‘तुम्हारी औकात क्या’ से चर्चा में आ गए थे। दरअसल ट्रक ड्राइवर्स के साथ मीटिंग में शांत स्वभाव के किशोर कन्याल थोड़ा उग्र हो गए, क्योंकि एक ड्राइवर उनकी बात बार-बार काट रहा था। इस पर शाजापुर के कलेक्टर रहे किशोर कन्याल ने ट्रक ड्राइवर को ‘औकात’ दिखाई तो ड्राइवर ने उन्हें जवाब दे दिया। मामला इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किशोर कन्याल पर एक्शन ले लिया। सीएम मोहन ने तुरंत ही किशोर कन्याल को शाजापुर से हटा दिया। किशोर कन्याल को शांत स्वभाव के अधिकारी के रूप में राज्य में पहचान है। ऐसे में ये उनका पहला विवाद था, जिसकी वजह से वो चर्चा में आए। इसके पहले उनकी चर्चा हमेशा कुछ अच्छे फैसलों को लेकर होती रही है। आइए जानते हैं आजकल क्या कर रहे हैं किशोर कन्याल और किन फैसलों से लोगों के बीच उन्होंने जगह बनाई थी…

अब कहां है आईएएस किशोर कन्याल?
सबसे पहले जानते हैं आजकल आईएएस किशोर कन्याल कहां है? ट्रक ड्राइवर से हुए विवाद के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किशोर कुमार कन्याल का शाजापुर से ट्रांसफर कर दिया। एमपी सरकार ने किशोर कन्याल का ट्रांसफर कर उन्हें राज्य प्रशासन में उप सचिव बनाया गया है। फिलहाल किशोर कन्याल अभी भोपाल के एक मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

किशोर कन्याल ने कैसे लोगों के दिलों में बनाई जगह?
अब जानते हैं किशोर कन्याल ने किन फैसलों से लोगों के दिलों के जगह बनाई थी। अपनी सादगी के लिए पहचान बनाने वाले किशोर कन्याल लोगों से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम करने में यकीन रखते हैं। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब को ग्वालियर नगर निगम के निगमायुक्ति हुआ करते थे। उस वक्त वृद्धजन पेंशन के लिए एक बुजुर्ग महिला काशीबाई नगर निगम मुख्यालय पहुंची, लेकिन काशीबाई सीढ़ी नहीं चढ़ सकी और एक सीढ़ी पर ही बैठ गई। इतने में किशोर कन्याल आ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सीढ़ी पर बैठा देखा तो खुद भी सीढ़ी पर बैठ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला से शिकायत सुनी। महिला ने बताया कि पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर निगमायुक्त रहे किशोर कन्याल ने तुरंत ही बुजुर्ग महिला की पेंशन शुरू करवा दी।

बीते साल फरवरी 2023 में किशोर कन्याल ने अपनी बेटी की शादी की थी। इस शादी का समारोह एक होटल में आयोजित किया गया था। बेटी की शादी में भी किशोर कन्याल ने कुछ ऐसा किया कि इनकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई। दरअसल किशोर कन्‍याल ने बेसहारा लोगों को बेटी की शादी में आमंत्रित किया और उन्हें होटल में खुद खाना परोसकर था। इतनी ही नहीं, किशोर कन्याल की बेटी भी खाना परोसते हुए नजर आई थीं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...