13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनकली सोना, फर्जी ग्राहक... तीन मैनेजर्स और जूलर्स ने मिलकर बैंक को...

नकली सोना, फर्जी ग्राहक… तीन मैनेजर्स और जूलर्स ने मिलकर बैंक को लगा दिया 4.63 करोड़ रुपए का चूना

Published on

भोपाल

बुधवार को भोपाल क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नकली सोना बैंक में गिरवी रखकर करीब 4.32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में चार बैंक कर्मचारी, तीन जूलर्स और दस ग्राहकों समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक निजी बैंक की रीजनल हेड कंचन राजदेव और एरिया मैनेजर भानू उमरे ने इस मामले की शिकायत कोलार पुलिस से की थी। शिकायत में कहा गया था कि बैंक की कोलार शाखा के औचक निरीक्षण और ऑडिट के दौरान पता चला कि बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और जूलर्स की मिलीभगत से संदिग्ध ग्राहकों ने नकली सोना गिरवी रखा था। साथ ही बैंक से फर्जी तरीके से 4.3 करोड़ रुपए लिए। कोलार पुलिस ने जांच शुरू की और मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।

बैंक के चार अधिकारी भी शामिल
वहीं, क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बैंक के चार अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीन जूलर्स के साथ मिलकर 10 ग्राहकों के 36 खातों में नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को 4.32 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया था। इनमें से 22 खाते ऐसे पाए गए, जिनमें नकली सोना गिरवी रखा गया था, जबकि 14 खातों में बिना गिरवी रखे गोल्ड लोन मंजूर किया गया था।

डीसीपी सोमवंशी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने चार बैंक अधिकारियों, तीन जूलर्स और 10 संदिग्ध ग्राहकों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में हनुमानगंज निवासी जूलर्स राकेश सोनी, बजरिया निवासी जगदीश कुमार सोनी समेत दो ग्राहकों शोभित कुमार जैन और अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

बैंक के ये लोग हैं शामिल
वहीं, इस मामले में बैंक मैनेजर अमित पीटर, डेप्युटी मैनजेर दीक्षा मीणा, सेल्स मैनेजर सौरभ खरे और पीआरओ पवन सेन आरोपी हैं। इसके साथ बैंक की तरफ से अधिकृत सुनार रामकृष्ण सिंह, राकेश सोनी और जगदीश सोनी भी शामिल हैं। वहीं, लोन लेने वाले लोग भी फर्जी हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...