16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालजब शिवराज के खिलाफ उनके चाचा ने निकाल ली थी लाठी, पूर्व...

जब शिवराज के खिलाफ उनके चाचा ने निकाल ली थी लाठी, पूर्व सीएम ने सुनाया अपनी जिंदगी के पहले आंदोलन का किस्सा

Published on

भोपाल

12 जनवरी को दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवा दिवस पर अपने जिंदगी के पहले आंदोलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब मैं 7वीं क्लास में पड़ता था तब पहली बार मजदूरों के लिए आंदोलन किया था। मेरे चाचा इस आंदोलन में मेरे खिलाफ लाठी लेकर खड़े हो गए थे। दरअसल, स्वामी विवेकानंद की जंयती पर 13वीं छात्र संसद को संबोधित करते हुए शिवराज ने यह बातें कहीं। उन्होंने राजनीति में आने का कारण भी बताया।शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं राजनीति में स्वामी विवेकानंद के एक कथन के कारण आया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था- तुम अनंत शक्तियों का भंडार हो और जीवन इसलिए नहीं है कि इसे व्यर्थ गंवाया जाए।

पहले आंदोलन का किस्सा सुनाया
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मैंने अपने जीवन का पहला आंदोलन तब किया था जब सातवीं क्लास में था। शिवराज ने कहा- “जब में सातवीं क्लास में था तब पहला आंदोलन किया अपने गांव के मजदूरों के लिए। मजदूरों को काम के बदले में पैसे नहीं मिलते थे तब उन्हें अनाज दिया जाता था। अनाज एक वर्तन में नापकर ढाई पाई दिया जाता था। मैंने इसका विरोध किया। कहा- ढाई पाई नहीं पांच पाई चाहिए। इसके लिए मैंने लोगों को बुलाया और मंदिर में बैठक की। इस दौरान कुछ लोग आए क्योंकि मेरी उम्र बहुत छोटी थी। मजदूरों के लिए मैंने जुलूस निकला, इसमें करीब 25 लोग शामिल थे। जब जुलूस मेरे घर के सामने आया तो मेरे चाचा जी लाठी लेकर निकले और बोले आ बढ़ता हूं मजदूरी, क्योंकि वह खुद एक किसान थे।

पुणे में आयोजित थी छात्र संसद
शिवराज सिंह चौहान पुणे में छात्र संसद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मन में विश्वास हो तो आपको बड़े से बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...