16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'बीजेपी को चुनौती' के बाद शिवराज के बेटे को मिला कांग्रेस का...

‘बीजेपी को चुनौती’ के बाद शिवराज के बेटे को मिला कांग्रेस का ‘शुभाषीश’, तारीफ में गढ़ दिए कसीदे

Published on

भोपाल

सोशल मीडिया पर मौजूदा बीजेपी सरकार को चुनौती देने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को हाथों हाथ लिया। उनका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की तारीफों के पुल बांधे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कार्तिकेय के सबके सामने सच बोलने के साहस की सराहना की। मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘बेटे, कार्तिकेय आप मेरे पुत्रवत् हैं, मैंने पूर्व में भी आपके अच्छे विचारों की सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशंसा की है। आज के वीडियो को भी सुनने के बाद अभिभूत हूं, रोक नहीं पाया। लिहाज़ा, तारीफ़ करने में कंजूसी क्यों…..??’

एक्स पर उन्होंने लिखा कि ‘यह इसलिए नहीं कि आप माननीय शिवराज जी के सुपुत्र हैं, बल्कि इसलिए कि आप में सच को सच कहने का साहस है, जिसमें इसका अभाव है, मेरी निगाह में उसकी मर्दानगी संदेहास्पद है….!!’

आगे उन्होंने लिखा कि ‘बेटे आपको स्मरण है कि कुछ मर्दों (?) ने यह कहा था कि ‘उसूलों पर आंच आए तो टकराना ज़रूरी है, अगर ज़िंदा हो तो ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है”……!! आज वे किस अंधेरे में खो गये हैं, आप अपनी स्थापित पहचान को मत खोने देना…..’

उन्होंने कार्तिकेय को शुभकामनाएं भी दीं। कार्तिकेय सिंह चौहान ने पिता शिवराज के निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा था कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे किए गए थे, वे सभी पूरे हों, भले ही इसके लिए उन्हें बीजेपी से लड़ना पड़े।

कार्तिकेय ने कहा था कि हमारी सरकार सत्ता में है, इसलिए मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सभी वादे पूरे किए जाएंगे। हालांकि, अगर कोई बाधा आती है, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा और जरूरत पड़ने पर बीजेपी से भी लड़ूंगा।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...