16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालभोपाल में कुत्तों के झुंड ने 7 महीने के बच्चे को नोंच...

भोपाल में कुत्तों के झुंड ने 7 महीने के बच्चे को नोंच कर मार डाला, मजदूरी करता है पीड़ित परिवार

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने सात महीने के एक बच्चे को मार डाला. एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को शहर के अयोध्या नगर इलाके में इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया.उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव निकाला जिसे उसके परिवार ने घटना वाले दिन दफना दिया था. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि जिस बच्चे को कुत्तों ने नोचा वो एक मजदूर परिवार का था. अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर महेश निलहरे ने बताया कि घटना से पहले, उसकी मां ने उसे जमीन पर लिटा दिया था क्योंकि उसे पास में कुछ काम था.उन्होंने कहा, कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को काटा और उसे खींचकर ले गए. अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक कुत्तों ने शिशु का एक हाथ विकृत कर दिया और उसकी एक बांह काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गुना जिले के रहने वाले बच्चे के परिवार ने उसके शव को भोपाल के नजदीक एक गांव में दफनाया, उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी.इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बच्चे के परिवार को 50,000 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की है, और पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये और दिए जाएंगे.उन्होंने बताया कि भोपाल नगर निगम (बीएमसी) ने अयोध्या नगर क्षेत्र से आठ आवारा कुत्तों को पकड़ा है और जिला कलेक्टर ने नगर निकाय से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...