16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'हर मॉल और दुकानों में राम मंदिर की लगाएं फोटो', इंदौर मेयर...

‘हर मॉल और दुकानों में राम मंदिर की लगाएं फोटो’, इंदौर मेयर का निर्देश, विरोध में उतरे लोग

Published on

इंदौर

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी बीच देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने एक निर्देश दिया है। उनके इस निर्देश का जमकर विरोध हो रहा है। मेयर ने निर्देश दिया है कि शहर के सभी मॉल और दुकानों में अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिमा लगाई जाए। मेयर के इस फैसले का शहर में विरोध शुरू हो गया है। कई संगठनों ने फैसले के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया है।

इसी बीच पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- ” मैं इन लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री लगाए जा सकते हैं और आपको उस पर कोई आपत्ति नहीं है तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में भी किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी ने इस राममय उत्सव में अकारण असहयोग किया तो इंदौर की जनता ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है। ये राम जी का काम है राम राज्य का काम है।”

कांग्रेस भी हमलावर
वहीं, पुष्यमित्र भार्गव के इस बयान के बाद कांग्रेस भाजपा नेता पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमीनुल सुरी ने इंदौर मेयर पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश धर्मनिरपेक्ष है। उन्होंने मेयर के इस बयान को लेकर आपत्ति जताई है। सुरी ने कहा कि राम भगवान सब के आराध्य हैं लेकिन अयोध्या के मंदिर की प्रतिकृति लगाने या अन्य तरह से शहर के किसी भी नागरिक को बाध्य नहीं किया जा सकता है।

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा
आपको बता दें की 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं। एमपी में भी इस उत्सव को लेकर खास तैयारी चल रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...