16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालअगले माह शुरू होगा अयोध्या बायपास चौड़ीकरण और फ्लाई ओवर निर्माण

अगले माह शुरू होगा अयोध्या बायपास चौड़ीकरण और फ्लाई ओवर निर्माण

Published on

– निर्माण एजेंसी को राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने दिये निर्देश

भोपाल

अयोध्या बायपास का चौड़ीकरण, फ्लाई ओवर का निर्माण और आनंद नगर से एम्प्री तक एलीवेटेड कॉरीडोर के निर्माण का कार्य अगले माह शुरू होगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिये। श्रीमती गौर शनिवार को निवास पर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की निर्माण एजेन्सियों के साथ समीक्षा कर रहीं थीं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या बायपास चौड़ीकरण, फ्लाईओवर निर्माण और आनंद नगर से एम्प्री तक एलीवेटेड कॉरीडोर के कार्य शुरू होने में हो रहे बिलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के आवागमन की सुविधा के इस कार्य में बिलंब होना ठीक नहीं है। अधिकारी इस बात को समझे और उन्हें फरवरी अंत तक कार्य प्रारंभ करने के प्रयास करना हैं।

इस संबंध निर्माण एजेन्सी आश्वस्त किया कि कार्य शुरू होने की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं और फरवरी माह में कार्य शुरू कर दिया जायेगा। राज्य मंत्री श्री गौर ने लोक निर्माण विभाग और सीपीए द्वारा जेके रोड के निर्माण को बहुत धीमे करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जेके रोड निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी लाई जाये और इसे अप्रैल माह तक पूरा करवाया जाना सुनिश्चित करें।

श्रीमती गौर ने एम्प्री से मिसरोद तक एलीवेटेड कॉरीडोर के निर्माण को शुरू करने की बात कही। उन्होंने जाटखेड़ी, आरकेडीएफ रोड, आशिमा मॉल से बाबाड़िया कला चौक तक रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण, इलाहबाद बैंक पिपलानी से खजूरीकलां बायपास तक सड़क निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य और शिवलाल मकोरिया, एसडीएम एमपी नगर एल.के. खरे, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम पी.के. सिंह, डीजीएम एमपीईबी राकेश कपिल, ई पीडब्ल्यूडी जावेद शकिल, जीएम एनएचएआई श्प्रदीप, एसई नगर निगम उदित गर्ग, ई पीडब्ल्यूडी के.एस. तोमर, एसई पीडब्ल्यू अजय श्रीवास्तव, ई सीपीए आर.पी. गुप्ता सहित सभी निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...