16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसीएम मोहन यादव का हूं 'खास'... 10वीं फेल ने यूं कमा लिए...

सीएम मोहन यादव का हूं ‘खास’… 10वीं फेल ने यूं कमा लिए लाखों रुपए, खुलासे से हिला सिस्टम

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की कमान संभाले सीएम मोहन यादव को एक महीने हुए हैं। उन्होंने काम से एक अलग मिसाल पेश की है। इस दौरान उनके नाम का इस्तेमाल कर एक शख्स ने ठगी की है। 10वीं फेल इस युवक ने लोगों को नौकरी और ट्रांसफर का झांसा दिया। इस नाम पर लाखों रुपए की ठगी है। बाताया जा रहा है कि आरोपी युवक इंदौर का रहने वाला है। शिकायत मिलने पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने उसे इंदौर से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, इंदौर के कैसरबाग रोड पर नवीन सिंह रहता है। वह पूर्व में आरएसएस से जुड़ा रहा है। मोहन यादव के सीएम बनने के बाद वह खुद को उनका करीबी और खास बताता था। इस दौरान उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। यही नहीं, कुछ लोगों से उसने पार्टी में भी पद दिलाने के लिए रुपए लिए हैं। ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने उसे उठाया है और पूछताछ की जा रही है।

ड्राय फ्रूट की दुकान
आरोपी नवीन सिंह इंदौर में ड्राय फ्रूट की दुकान चलाता है। मिली जानकारी के अनुसार वह 1998 से 2007 तक संघ के लिए काम करता रहा है। उसके परिवार के लोग भी संघ से कथित रूप से जुड़े हुए हैं। वहीं, वह एमपी के कांग्रेस के एक बड़े नेता से भी जुड़ा रहा है जो इंदौर के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी एक जनवरी को भोपाल आया था। यहां शिक्षा संघ के पदाधिकारियों से होटल में मिलकर नियुक्ति की बात की थी। कहा जा रहा है कि आरोपी ने उनमें से कुछ लोगों से ट्रांसफर के नाम पर पैसे लिए हैं। क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह जानकारी इकट्ठा कर रही है, उसके संबंध किन लोगों से हैं और कितने लोगों से पैसे लिए हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...