16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसीएम की पत्नी के आगे हाथ जोड़े कलेक्टर, डिजाइनर सोफे... इशारों-इशारों में...

सीएम की पत्नी के आगे हाथ जोड़े कलेक्टर, डिजाइनर सोफे… इशारों-इशारों में उमा भारती ने किसे लपेट लिया?

Published on

भोपाल

पूर्व सीएम उमा भारती रविवार को राम मंदिर आंदोलन को लेकर बात की है। बातचीत के दौरान कई बार उमा भारती भावुक भी हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने राम राज्य की परिकल्पना पर बात की है। साथ ही अधिकारियों के बहाने पूर्व के कुछ सीएम पर निशाना साधा है। वहीं, नए वाले सीएम को नसीहत दी है। उमा भारती ने कहा कि कलेक्टर आज की तारीख में सीएम की पत्नी के सामने हाथ जोड़े खड़े रहते हैं।

उमा भारती ने कहा कि मैंने कलेक्टरों को देखा है कि मुख्यमंत्री की पत्नी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने आईजी, डीआईजी जैसे तमाम अधिकारी को पत्नी के सामने खड़े देखा है। इसके साथ सरकारी बंगलों के रिनोवेशन पर भी उन्होंने हमला किया है। उमा भारती ने कहा कि सीएम और मंत्रियों की पत्नी को देखा है, जिनके पास बैठने की खाट नहीं होती, वह डिजाइनिंग वाले सोफे मंगवाते हैं।

सीएम हाउस के रिनोवेशन पर सवाल
यही नहीं, पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री आवास के रिनोवेशन को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक सीएम घर को खाली कर जाता है। दूसरा आने से पहले उस पर करोड़ों रुपए खर्च करता है। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव हम से मिलने आए थे। हमने उनसे कहा कि तुम ऐसा मत करना है। बहुत होगा तो पुताई करवा लेना। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि मैं बंगले रिनोवेशन पर खर्च नहीं करूंगा।

पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री ऑफिस का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएमओ के अधिकारी पुराने टेबल कुर्सी पर काम करते हैं। मैंने देखा है। हमें प्रधानमंत्री से सीखना है। उन्होंने कहा कि अगर बहुत ज्यादा शौक है, तो अपने पैसे खर्च करें। उमा भारती ने अपने पड़ोसी ज्योतिरादित्य सिंधिया का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बंगले को ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने रिनोवेट करवाया है लेकिन अपने खर्चे पर।

शिवराज की अनदेखी वाली बातों पर उमा भारती ने कहा कि भाजपा उन्हें परेशान नहीं कर रही है। ऐसी चीजें होने पर स्वभाविक है जो कि होता है। मेरे साथ भी हुआ था। हमें बुलाने पर पार्टी से कार्यकर्ताओं को निकाल दिया जाता था। इसके साथ ही उमा भारती ने कहा कि वह अयोध्या जाएगीं। 17 से 21 जनवरी के बीच कभी चली जाऊंगी। इसके साथ ही मैं अपने गांव भी जाऊंगी।

भारत टूटा कहां है…
इसके साथ ही पूर्व सीएम ने राहुल गांधी की यात्रा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारत टूटा कहां है कि वह जोड़ रहे हैं। उनको जोड़ना है तो पीओके को भारत से जोड़े। वह भारत से अलग है। राम मंदिर के बाद अब देश को राम राज्य की ओर ले जाएंगे। देश राममय हो गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में महिला, बच्चों की सुरक्षा हो, पढ़ाई स्वस्थ हो, हर व्यवस्था अच्छी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को राम राज्य की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य लाना तो सबको साथ आना होगा। किसी एक प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा।

न मैं भाजपा की प्रवक्ता ना शिवराज की
पूर्व सीएम शिवराज के होडिंग से फोटो गायब होने वाले बयान पर उमा भारती ने कहा कि यह शिवराज की सहज भाव अभिव्यक्ति है। न भाजपा ने उनका अपना किया ना शिवराज ने भाजपा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल सही है। न भाजपा कुल गलत कर रही है न शिवराज कुल गलत कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना मैं भाजपा ना शिवराज की प्रवक्ता हूं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...