15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालदो शादी, दो बॉयफ्रेंड और बैंक बैलेंस... खुले राज तो पति को...

दो शादी, दो बॉयफ्रेंड और बैंक बैलेंस… खुले राज तो पति को सताने वाली युवती को कोर्ट ने दिया झटका

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुटुंब न्यायालय ने एक केस में सुनवाई करते हुए युवती को भरण पोषण देने से इंकार कर दिया। युवती शादीशुदा थी और 8 दिन पति के यहां खंडवा रहकर इंदौर आ गई। यहां एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई और फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली। लेकिन उसने युवक को नहीं बताया कि वो शादीशुदा है। बाद में जब खुलासा हुआ तो युवक उससे अलग रहने लगा। युवती ने भरण-पोषण की मांग की और केस फैमिली कोर्ट में लगा दिया।

युवती ने युवक से लव मैरिज तो कर ली थी लेकिन दूसरे लड़कों से भी उसका चक्कर चल रहा था। युवक ने कोर्ट में न केवल उन लड़कों के साथ युवती के फोटो पेश किए बल्कि ऐसे लड़के को बतौर गवाह पेश किया, जिसके साथ युवती ने संबंध तक बना लिए थे। मामले में कोर्ट ने युवती की मेंटेनेंस की मांग को खारिज कर दिया है।

खरगोन की है युवती
दरअसल, खरगोन की रहने वाली प्रिया (परिवर्तित नाम) की शादी 2015 में खंडवा निवासी महेश यादव से हुई थी। शादी के महज 8 दिन बाद ही प्रिया अपने पति को छोड़ माता-पिता के साथ इंदौर आ गई। यहां पढ़ाई के दौरान कोचिंग में प्रिया की निर्मल नामक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली फिर दोनों ने अप्रैल 2016 में लव मैरिज कर ली। प्रिया दूसरे पति निर्मल के साथ किराए के मकान में रहने लगी। अब तक निर्मल ने प्रिया को अपने परिवार से दूर रखा था।

भरण-पोषण की मांग की
प्रिया ने 2018 में कुटुंब न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत की थी कि और पति से भरण-पोषण मांगा था। कोर्ट को प्रिया ने बताया कि आर्य समाज इंदौर में उसने निर्मल के साथ लव मैरिज की थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पति की दूसरी शादी करने की धमकी देकर उससे 25 लाख रुपए की मांग की गई। प्रिया ने कोर्ट को बताया कि वो कोई काम नहीं करती है। पिता पर आश्रित है और किराए के मकान में रहती है। जबकि पति निर्मल जनरल स्टोर का मालिक और प्रॉपर्टी ब्रोकर है। उसके अनेक मकान व बैंक लॉकर है।

हर महीने मांग रही थी एक लाख
उसने पहले अपने पति से 30 हजार और बार में एक लाख रुपए भरण पोषण मांग रही थी। कोर्ट को पति निर्मल ने बताया कि उसने प्रिया के साथ लव मैरिज की थी लेकिन प्रिया की पहली शादी किसी महेश यादव नामक युवक के साथ हुई थी। लेकिन प्रिया ने अपनी पहली शादी के बारे में उसे कुछ भी नहीं बताया। न हमारे बीच पति-पत्नी के जैसे संबंध है और न ही हमने कभी दहेज मांगा।

बॉयफ्रेंड का भी हुआ खुलासा
पति ने कोर्ट में बताया कि प्रिया के शुभम और सौरभ नाम के लड़कों के साथ संबंध हैं। निर्मल ने प्रिया के चरित्र के बारे में पता चलने पर उससे तलाक मांगा लेकिन उसने जवाब नहीं दिया, बल्कि नशे में अन्य लड़कों को घर लाकर विवाद किया।

पहले पति को भी ढूंढ निकाला
निर्मल पत्नी प्रिया का झूठ बेनकाब करने के लिए खंडवा गया और प्रिया के पहले पति महेश को ढूंढ निकाला। कोर्ट में महेश गवाही देने के लिए भी तैयार हो गया। लेकिन प्रिया ने महेश को रेप केस में फंसाने की धमकी दी फिर महेश डर गया। उसने गवाही देने से मना कर दिया।

इसके बाद निर्मल प्रिया के प्रेमी शुभम तक पहुंचा और उसे कोर्ट में गवाही देने के लिए तैयार कर लिया। शुभम ने कोर्ट में अपने बयान में कहा कि प्रिया से सोशल साइट के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इतना ही नहीं शुभम ने अन्य लड़के सौरभ के साथ भी प्रिया के संबंध होने की बात कही। पति निर्मल ने कोर्ट में शुभम और सौरभ के साथ प्रिया के फोटो भी सबूत के तौर पर पेश किए।

दो अकाउंट में जमा थे दो लाख रुपए
वहीं, प्रिया ने कोर्ट को बताया था कि वो कोई काम नहीं करती है। जबकि बैंक ऑफ बडौदा में उसके दो अकाउंट थे। साल 2020 से लेकर 2022 तक उस खाते में करीब 2 लाख रुपए जमा भी हुए लेकिन ये पैसे कहां से आए प्रिया ने कोर्ट को नहीं बता पाईं। बाद में प्रिया ने कोर्ट में स्वीकार किया कि करीब दो साल तक 3556 रुपए महीना नई खरीदी गई एक्टिवा गाड़ी की किस्त भी कटी। कोर्ट ने माना कि प्रिया ने गाड़ी खरीदी थी। ऐसे में उसकी कोई आय नहीं है, ये बात नहीं मानी जा सकती है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...