15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक...

‘कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’, मोहन कैबिनेट के मंत्री का बड़ा बयान

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा.

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल होने के लिए सीहोर जिले के ग्राम गाजी खेड़ी में रविवार को पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, काम के लिए कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा. पैसे लेने से मुझे बहुत चिढ़ है. मेहनत मजदूरी करते हैं, उनकी तरफ देखूंगा. देखें Video:-

कांग्रेसी केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं: मंत्री करण सिंह वर्मा
मंत्री के यह बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर अब वायरल हो रहा है. वहीं, मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री करण सिंह वर्मा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. कांग्रेसी भगवान राम को नहीं मानते.

करण सिंह वर्मा ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अगर कांग्रेसी चले जाएंगे तो उनके दूसरे वोट कम हो जाएंगे. वह गांधी की कल्पना को नहीं मानते. गांधी राम राज्य की कल्पना करते थे और हमारे पीएम मोदी भी चाहते हैं कि राम राज्य हो, मगर कांग्रेसी नहीं चाहते कि राम राज्य हो. बता दें इससे पहले भी मोहन यादव कैबिनेट के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से अधिकारी कर्मचारियों को चेताते हुए कहा था कि ‘पैसा खाने की मैंने सुन ली तो सीधा सस्पेंड करूंगा.’ उनके यह बयान भी चर्चा का विषय बन गए थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...