15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP : किसान के अंग्रेजी बोलने पर तमतमा गई तहसीलदार, बोली- 'अंडे...

MP : किसान के अंग्रेजी बोलने पर तमतमा गई तहसीलदार, बोली- ‘अंडे से निकले चूजे’

Published on

देवास:

मध्‍य प्रदेश की एक महिला अफसर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देवास जिले के सोनकच्‍छ का है। यहां पदस्‍थ तहसीलदार किसान के अंग्रेजी बोलने पर भड़क गईं, उन्‍हें अंडे से निकले चूजे तक कह दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद महिला अफसर की सफाई भी सामने आई है।

मामला देवास जिले के सोनकच्‍छ में पदस्‍थ तहसीलदार अंजल‍ि गुप्‍ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तहसीलदार अंजल‍ि गुप्‍ता किसानों को हड़काते हुए नजर आ रही है। वे किसानों से कह रहीं हैं, कि सरकार आप लोगों ने चुनी है तो मैं रिस्पॉन्सिबल नहीं हूं। इसके बाद एक किसान से कहती दिख रहीं है कि दो शब्‍द अंग्रेजी के क्‍या सीख लिए बोलने लगे ‘यू आर रिस्‍पॉन्सिबल’…

क्‍या है पूरा मामला-
बताया जा रहा है कि मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कं.लि. सोनकच्छ क्षेत्र में 132 के.व्ही. लाइन बिजली के टॉवर खड़े कर रही है। जो किसानों के खेत में लगाए जा रहा हैं। चूंकि खेतों में अभी फसल खड़ी है, ऐसे में किसानों को उच‍ित मुआवजा मिलना है। इसी को लेकर किसानों ने तहसीलदार से बात की और खेत में टॉवर लगाने से रोका, तो तहसीलदार किसानों पर भड़क गईं।

सामने आई तहसीलदार की सफाई
इस पूरे मामले पर सोनकच्छ तहसीलदार अंजली गुप्ता का कहना है कि मप्र पॉवर ट्रांसमिशन क.लि. सोनकच्छ क्षेत्र में 132 के.व्ही. लाइन बिजली के टॉवर खड़े कर रही है। जो किसानों के खेत में लग रहे है। चूंकि फसल खड़ी है ऐसे में उचित मुआवजा मिलना है। हम एमपीपीटीएल के अधिकारियों के साथ बुधवार 10 जनवरी को किसानों से बातचीत करने गए थे, क्योंकि वह कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। उन्हें समझाया गया।

तहसीलदार का कहना है कि किसानों को समझाने के बाद गुरुवार 11 जनवरी को भी एक किसान ने कार्य रोकने की कोशिश की तो मैं एमपीपीटीएल के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जहां किसान ने असभ्य और गैर मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके रिएक्शन में मैंने जो भी कह दिया। तहसीलदार अंजलि गुप्‍ता का कहना है कि बाद में किसानों ने क्षमा भी मांगी है। ये पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है। वायरल वीडियो गुरुवार का है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...