7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालअस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुजुर्ग को मालवाहक ऑटो पर लिटाकर...

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुजुर्ग को मालवाहक ऑटो पर लिटाकर ले गए परिजान, वीडियो वायरल

Published on

दमोह,

मध्य प्रदेश के दमोह जिला से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक घायल बुजुर्ग को अस्पताल से घर ले जाने के लिए कोई भी सरकारी वाहन नहीं मिला. जिसके बाद परिजन उसे मालवाहक ऑटो से सामान पर लिटाकर ले गए. पीड़ित के परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस के लिए काफी कोशिशें की गईं लेकिन नहीं मिली. इस मामले पर आरएमओ विशाल शुक्ला का कहना है कि जब मरीज को छुट्टी दी जाती है तो वह उसे सरकारी वाहन नहीं दिया जाता है.

बता दें, बुजुर्ग का पैर टूट गया था जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया था. सोमवार को बुजुर्ग की छुट्टी दी गई थी और परिजन उसे लेने अस्पताल पहुंचे थे.

मालवाहक ऑटो पर लिटाकर बुजुर्ग मरीज को ले जाया गया
घर ले जाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था. जिसके बाद उसे एक मालवाहक ऑटो से ले जाना पड़ा. ऑटो पर पहले अनाज की बोरियां रखी. फिर बुजुर्ग को उस पर लिटाया गया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

5 साल तक के बच्चे को घर छोड़ने के लिए मिलती एंबुलेंस
इस मामले पर RMO डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि प्रसूता महिलाओं और पांच साल तक के बच्चे को घर छोड़ने के लिए सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है. ऐसा कोई भी नियम नहीं है कि मरीज को उसके घर छोड़ने के लिए सकीय वाहन उपलब्ध कराया जाए. दूसरी बात यह है कि किसी भी मरीज के परिजन ने घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस के संबंध में कोई बात भी अस्पताल प्रबंधन से नहीं की.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...