11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'पावर स्टार' पति को सांसद बनाना है, घर-घर जाकर पवन सिंह के...

‘पावर स्टार’ पति को सांसद बनाना है, घर-घर जाकर पवन सिंह के लिए वोट मांग रहीं ज्योति सिंह

Published on

रोहतास

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उन्हें चुनाव चिह्न ‘कैंची’ दिया गया है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं। वे मतदाताओं से कैंची चिह्न को वोट देने की अपील कर रही हैं।

घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहीं ज्योति
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे समर्थन मांग रही हैं। उनके जाने पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

पवन सिंह के साथ भी आईं थी नजर
इससे पहले पवन सिंह के नामांकन दाखिल करने और रैली के दौरान ज्योति सिंह उनके साथ मंच पर नजर आई थीं। उस समय उन्होंने पवन सिंह के कान में कुछ फुसफुसाया था, जो बाद में सुर्खियों में आया था।

9 मई को किया था नामांकन
बता दें कि पवन सिंह ने 9 मई 2024 को काराकाट लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटिनी के बाद बाद उनके नामांकन को स्वीकार कर लिया गया था। जवाब में पवन सिंह ने काराकाट वासियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...