11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबांग्लादेशी MP की हत्या के लिए दी 5 करोड़ की सुपारी, अमेरिका...

बांग्लादेशी MP की हत्या के लिए दी 5 करोड़ की सुपारी, अमेरिका में बैठे दोस्त ने रची साजिश

Published on

कोलकाता,

बांग्लादेशी सांसद की हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने गुरुवार को बताया कि कि पड़ोसी देश के एमपी अनवारुल अजीम के एक मित्र ने ही हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी थी. मालूम हो कि अनवारूल पिछले 13 मई से कोलकाता से गायब थे और बाद में उनके हत्या की बात सामने आई. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जामा ने भी अपने सांसद की हत्या की पुष्टि बुधवार को की थी. अब इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीआईडी को सौंप दी है. पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या है. बांग्लादेशी सांसद के एक पुराने दोस्त ने ही उनकी हत्या के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.

अमेरिका में रहने वाले दोस्त ने सांसद की हत्या के लिए दिये 5 करोड़
सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि बांग्लादेश के आवामी लीग के सांसद के जिस दोस्त ने हत्या की साजिश रची थी, उसके पास अमेरिका की नागरिकता है और उसका एक अपना फ्लैट कोलाकाता में भी है. उन्होंने यह भी बताया था कि अनर की हत्या ही की गई है. हालांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है.

न्यू टाउन के एक फ्लैट से मिले खून के धब्बे
बांग्लादेशी सांसद के गायब होने के मामले में पिछले दिनों कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन स्थित एक आलीशान फ्लैट से खून के दाग मिले थे. अंतिम बार इसी फ्लैट में सांसद के रुकने की जानकारी मिली है. सीआईडी के अधिकारी का कहना है कि हमारी फोरेंसिक टीम संदिग्ध क्राइम सीन की छानबीन में लगी हुई है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

12 मई को इलाज कराने आए थे कोलकाता
गायब बांग्लादेशी सांसद की तलाशी के दौरान पता चला कि वह 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे. छह दिन बाद 18 मई को बारनगर के रहने वाले गोपाल बिस्वास जो बांग्लादेशी एमपी के पहचान वाले थे, उन्होंने उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया जाता है कि अनवरुल कोलकाता आने के बाद गोपाल के घर पर ही ठहरे थे.

गोपाल बिस्वास ने दर्ज कराई थी गुशुदगी रिपोर्ट
गोपाल बिस्वास ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके अनुसार बांग्लादेशी सांसद 13 मई की दोपहर उनके घर से निकले थे. उनका एक डॉक्टर के साथ एप्वाइंटमेंट था. उन्हें शाम में डिनर के लिए वापस लौटने की बात कही थी. विस्वास का कहना है कि वह अनवरुल से 17 मई से संपर्क में नहीं थे. यही वजह है कि एक दिन बाद उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...