11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यवरुण गांधी की पहली चुनावी जनसभा, सुल्तानपुर में मेनका के मंच से...

वरुण गांधी की पहली चुनावी जनसभा, सुल्तानपुर में मेनका के मंच से किया ‘मां’ वाला ऐलान

Published on

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थन में उनके बेटे वरुण गांधी गुरुवार को उतरे। पहली बार वे चुनावी मैदान में उतरे हैं। लोकसभा चुनाव के मैदान से अब तक वरुण गांधी बाहर रहे हैं। पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे वरुण गांधी ने अपनी मां के लिए वोट मांगा। उन्होंने सुल्तानपुर की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि मैं यहां सुल्तानपुर की मां के लिए आया हूं। इस चुनावी सभा के दौरान वरुण गांधी ने एक बार भी पीएम मोदी या सीएम योगी का जिक्र नहीं किया। उनका पूरा फोकस सुल्तानपुर, मां और मेनका तक सिमटा रहा।

वरुण गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह देश का एकलौता ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां पर लोग सांसद को सांसद नहीं कहकर माता जी कहते हैं। मां जो होती है, वह परमात्मा के बराबर एक शक्ति होती है। पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, लेकिन मां कभी साथ नहीं छोड़ती। मैं यहां पर अपनी मां के लिए नहीं, बल्कि सुल्तानपुर की मां के लिए आया हूं। लोकसभा सीट का कोई भी वोटर उन्हें मां के नाम से ही जानता है।

अमेठी, रायबरेली का किया जिक्र
वरुण गांधी ने अपने संबोधन के दौरान अमेठी और रायबरेली का जिक्र किया। सुल्तानपुर से वहां की तुलना की। वरुण ने कहा कि कहा कि देश में कई वीआईपी और वीवीआईपी उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, लेकिन सुल्तानपुर से एक मां चुनावी मैदान में है। मेनका गांधी के डांटने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मां जब डांटती है, वह भी एक आशीर्वाद होता है। एक मां को एक बार फिर यहां के लोग संसद तक भेजने में जुटे हुए हैं।

2014 में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी की चर्चा करते हुए वरुण ने कहा कि 10 साल पहले जब हम यहां चुनाव लड़ने आए थे, उस समय सुल्तानपुर के लोगों ने हमसे अपेक्षा की थी। हमसे कहा कि अमेठी में जो रौनक है, जो रायबरेली में रौनक है, हम चाहते हैं कि सुल्तानपुर में भी ऐसी ही रौनक आए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है कि देश के सुल्तानपुर का जब नाम लिया जाता है तो वह देश की पहली पंक्ति के शहरों में लिया जाता है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...