11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यठाणे की फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 3 किलोमीटर तक...

ठाणे की फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 3 किलोमीटर तक दहले लोग, अभी तक चार घायल

Published on

ठाणे

मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक धमाके के बाद भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी तक फैक्ट्री में फंसे 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है। एंबुलेंस के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। डॉ. निखिल पाटिल ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री के अंदर दिन की शिफ्ट के कर्मचारी थे। यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग अंदर फंसे हैं। अभी तक चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। धमाके के कारण फैक्ट्री के आसपास की कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

सर्विस सेंटर भी आया आग की चपेट में
शुरुआती जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाके की गूंज तीन-चार किलोमीटर तक सुनी गई। इसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते फैक्ट्री के पास एक सर्विस सेंटर तक पहुंच गई, जिसमें करीब 12 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, चार लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...