11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यप्रचंड गर्मी में भी अयोध्या में नहीं थम रही भीड़, बुद्ध पूर्णिमा...

प्रचंड गर्मी में भी अयोध्या में नहीं थम रही भीड़, बुद्ध पूर्णिमा पर राम मंदिर में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Published on

अयोध्या:

मई महीने की तपती गर्मी भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रही है। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन राम मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। यहां हर रोज ही बड़ी संख्या में दर्शनार्थी और पर्यटक आ रहे हैं।

जय श्रीराम के नारों के संग बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। भीषण गर्मी और चटक धूप ने भी श्रद्धालुओं के धैर्य की परीक्षा ली। भीड़ के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन का तांता लगा रहा।

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती और उनके निर्वाण दिवस दोनों के ही तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

ऐसी मान्यता है कि वैशाख की पूर्णिमा को ही भगवान विष्णु ने अपने नौवें अवतार भगवान बुद्ध के रूप में जन्म लिया। कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में किया गया स्नान कई जन्मों के पापों का नाश करता है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...