11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'पांच चरण में ही बीजेपी 310 के पार, कांग्रेस 40 के अंदर...',...

‘पांच चरण में ही बीजेपी 310 के पार, कांग्रेस 40 के अंदर…’, गृहमंत्री अमित शाह का दावा

Published on

सिद्धार्थनगर ,

यूपी के सिद्धार्थनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पहले पांच दौर के मतदान में ही भाजपा 310 सीट पार कर गई है और कांग्रेस पार्टी को इस बार 40 सीटें भी नहीं मिल रही हैं. अमित शाह के मुताबिक, पहले पांच चरण के मतदान में ही ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो गया है.

डुमरियागंज से बीजेपी प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “पहले पांच चरणों में विपक्ष के गठबंधन का सफाया हो गया है. मैं आपको बता रहा हूं, इस बार कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिल रही हैं और अखिलेश यादव को चार सीटें भी नहीं मिलेंगी.

उन्होंने आगे कहा कि पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) भारत का हिस्सा है और बीजेपी इसे वापस लेगी. पाकिस्तान के नेता कहते हैं कि पीओके उनका है. कांग्रेस नेता भी कहते हैं कि उनके (पाकिस्तान) पास परमाणु बम है. उन्हें बता दूं भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते. पीओके भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे.

अमित शाह ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए टिकट बुक कराए हैं. उन्होंने कहा, “एक तरफ राहुल गांधी हैं जो इटली, थाईलैंड और बैंकॉक के लिए रवाना होते हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है और यहां तक कि अपनी दिवाली भी सीमा पर सैनिकों के साथ मनाते हैं.

शाह ने कहा कि भाजपा ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी (वन रैंक-वन पेंशन) योजना सुनिश्चित की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

अमित शाह ने यह भी कहा कि विपक्ष एससी/एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा, “राहुल बाबा और अखिलेश यादव आप वोट बैंक की राजनीति में अंधे हो गए हैं. हम धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म कर देंगे और इसे एसटी/एसटी और ओबीसी को वापस दे देंगे.”

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...