9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालपूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे की हुई सगाई, जानें...

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे की हुई सगाई, जानें कौन है दुल्हन

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई हो गई है. भोपाल के जैन परिवार की बेटी उनके घर बहू बनकर आने वाली है. सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं. शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के इंद्रमल जैन की पोती और डॉक्टर आईएम जैन की बेटी से हुई है. हालांकि आयोजन को बहुत ही गोपनीय रखा गया था. इसमें सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल हुए थे.

शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय है और छोटे बेटे का नाम कुणाल है. कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं. वहीं उनके बड़े भाई और शिवराज सिंह के दूसरे बेटे कार्तिकेय पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हैं. बताया जाता है कि शिवराज सिंह की राजनीतिक विरासत कार्तिकेय ही संभालेंगे. वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं.

बता दें कि शिवराज सिंह 2005 से 2018 तक और फिर 2020 से 2023 तक चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे इस राज्य के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. इसके अलावा वे पांच बार संसद सदस्य रहने के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संसदीय बोर्ड और बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रह चुके हैं. इस बार के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनके नेतृत्व में जीत दर्ज की. हालांकि इस बार उनकी जगह मोहन यादव को पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...