12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिचुनाव प्रचार खत्म होते ही कहां जाएंगे पीएम मोदी, जान लीजिए

चुनाव प्रचार खत्म होते ही कहां जाएंगे पीएम मोदी, जान लीजिए

Published on

चेन्नै/नई दिल्ली:

2024 लोकसभा चुनावों का प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन होंगे। पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद मेमोरियल पर ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। सालों पहले इसी चट्टान पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान कर विकसित भारत का दर्शन देखा था। यह भारत का दक्षिणतम छोर है। यहां भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों का मिलन होता है। यहां हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मिलते हैं। इससे पहले 2019 के चुनाव के अंतिम चरण से पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था।

पिछली बार केदारनाथ गए थे पीएम
पीएम मोदी ने अप्रैल 2021 का जब कन्याकुमारी जाते समय अपने हेलीकॉप्टर से विवेकानंद मेमोरियल का एक वीडियो बनाया था। अब चार साल बाद पीएम मोदी यहीं पर ध्यान करते हुए साधना में लीन होंगे। लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम को छह बजे खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रचार खत्म होने के बाद केदरानाथ पहुंचे थे। तब पीएम मोदी ने वहां पर ध्यान किया था। उन्होंने तब केदारनाथ की रुद्र गुफा में ध्यान किया था। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी 30 मई को प्रचार थमने के बाद कन्याकुमारी के लिए प्रस्तान करेंगे।

पंजाब में है आखिरी रैली
लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की आखिरी रैली पंजाब में है। पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सीधे कन्याकुमारी निकल सकते हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद कन्याकुमारी में सुरक्षा बंदोबस्त भी चाक चौबंद किए जा रहे हैं। अभी तक जो कार्यक्रम सामने आया है उनके अनुसार पीएम मोदी रात्रि विश्राम के बाद 31 मई को विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...