22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्ययूपी: अमेठी, जौनपुर और रायबरेली सीट हार रही बीजेपी, एग्जिट पोल में...

यूपी: अमेठी, जौनपुर और रायबरेली सीट हार रही बीजेपी, एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 20 से ज्यादा सीटें

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान एक जून यानी शनिवार को पूरा हो गया। आखिरी चरण की वोटिंग शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। वोटिंग के खत्म होने के बाद अलग-अलग एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। जहां ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर सीटें दे रहे हैं, तो वहीं एक एग्जिट पोल यूपी की अमेठी, रायबरेली और जौनपुर लोकसभा सीटें बीजेपी को हारते हुए दिखाया है। यूपी में इंडिया गठबंधन को 20 से ज्यादा सीटें दी हैं।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एग्जिट पोल ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में एनडीए गठबंधन को 58-66 सीटें दी हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में अमेठी, रायबरेली और जौनपुर सीट बीजेपी को गंवाते हुए बताया गया है। ये सीटें इंडिया गठबंधन जीत रही है। अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा हैं। रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी के सामने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह हैं। जौनपुर सीट पर बीजेपी के कृपाशंकर सिंह के सामने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा हैं। बसपा ने पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर जीत श्याम यादव को टिकट दिया था। इंडिया गठबंधन को 14-22 सीटें दी हैं। इसमें सपा-कांग्रेस गठबंधन को 18 सीटें दी गई हैं।

देशभर में एनडीए को 403 सीटें
एग्जिट पोल में एनडीए को देशभर में 49.30 फीसदी वोटों के साथ 367-403 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इंडिया गठबंधन को 38.40 फीसदी वोट के साथ 129-161 सीटें दी हैं। वहीं, अन्य को 12.30 फीसदी वोटों के साथ 7-12 सीटें दी हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 53-66 सीटें दी गई हैं। टीएमसी को 19-23 और टीडीपी को 13-16 लोकसभा सीटें मिल रही हैं।

Latest articles

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

More like this

पंजाब विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नरम व्यवहार के बाद CM मान और विपक्ष में तीखी झड़प, एल्कोमीटर टेस्ट की उठी मांग

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...