15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यक्रिकेटर बनकर पहुंची पुलिस, 15 जुआरी पकड़े गए, लाखों कैश समेत 3...

क्रिकेटर बनकर पहुंची पुलिस, 15 जुआरी पकड़े गए, लाखों कैश समेत 3 कार और 5 बाइक बरामद

Published on

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मंदिर हसौद इलाके में पुलिस ने इन 15 जुआरियों को नगदी रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने जब रेड मारी तो जुआरियों के कब्जे से 3 कार, पांच मोटर साइकिल और 2 लाख 23 हजार नगदी बरामद, 52 पत्ती ताश, 17 नग मोबाइल, 3 कार और 5 मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन जुआरियों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। योजना के तहत ही पुलिस की टीम को पता चला कि, गांव में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता चल रही है। इसके बाद पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए क्रिकेटर का भेष बनाया और क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गांव पहुंची। इसी बीच पुलिस ने जुआरियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रिंकू सिसोदिया पिता किशन सिसोदिया उरला,सचिन जैन पिता अशोक जैन समता कॉलोनी रायपुर, राधेश्याम यादव गीता गोविंद यादव गुढ़ियारी रायपुर, हेमंत साहू पिता धनेश साहू निमोरा धरसीवा रायपुर, डाकवरनाथ घृतलहरे पिता मनराखन उरला रायपुर, राजू साहू पिता धनेश साहू गुढ़ियारी रायपुर, शुभम साहू पिता बाबूलाल साहू खमतराई रायपुर, रामायण सिंह पिता शुभम किशोर खमतराई रायपुर, मोहित मन्हरे पिता पति राम मन्हारे सरी खेड़ी रायपुर, ईश्वर दास मानिकपुरी पिता मोहन दास सिमगा बलौदा बाजार, महेश्वर निषाद पिता आजू राम धारसीवा, बलराम को सरिया पिता केशव राम टीकरापारा रायपुर, दीपक कोसले पिता बैसाखूराम खमतराई रायपुर, कांता वर्मा पिता विमल वर्मा खरोरा रायपुर, लक्ष्मीकांत वर्मा पिता चौतराम वर्मा चंद्रपुरी बस्ती मंदिर हसौद।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...