10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालभोपालः पेड़ की डाल गिरने से दो लोगों की मौत

भोपालः पेड़ की डाल गिरने से दो लोगों की मौत

Published on

भोपाल,

राजधानी भोपाल में सोमवार को हल्की हवा में एक पेड़ की डाल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों दोपहर में 10 नंबर मार्केट में एक नीलगिरी के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक डाल गिर गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत चार घंटे बाद हो गई। घटना में वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

10 नंबर मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि सेकेंड स्टाप निवासी नर्मदा प्रसाद (47) पेड़ की छांव में गन्ने की चरखी चलाते थे, जबकि पंचशील नगर निवासी ठेकेदार अशोक अहिरवार (50) ज्यूस पीने के लिए चरखी पर पहुंचे थे। तभी करीब अचानक नीलगिरी के पेड़ की बहुत बड़ी डाल टूटकर गिर गई। वह सीधी दोनों के ऊपर गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अशोक की कुछ देर में मौत हो गई, जबकि नर्मदा प्रसाद ने शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हबीबगंज थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने कहा कि 10 नंबर स्थित नीलगिरी के पेड़ की डाल गिरी थी। पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। इस मामले में हम हर एंगल से घटना की जांच करेंगे। मामले में मर्ग कायम किया जा रहा है। संबंधितों से बातचीत भी जारी है।

इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से आसपास खड़ी कई दो पहिया वाहन क्षतिगस्त हुए हैं। डाल गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। नर्मदा प्रसाद करीब 15 साल से उसी पेड़ के नीचे गन्ने की चरखी लगा रहा था। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम अगर समय पर पेड़ों की कटाई-छंटाई करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। दो लोगों को अपनी जान नगर निगम की लापरवाही से गंवानी पड़ी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...