14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP में कांग्रेस का आखिरी दुर्ग भी ढहा! छिंदवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार...

MP में कांग्रेस का आखिरी दुर्ग भी ढहा! छिंदवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार ने बनाई बड़ी बढ़त, कमलनाथ ने स्वीकारी हार

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने क्लीन स्वीप का लक्ष्य रखा था. बीजेपी ताजा रुझानों में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर आ रही है. बीजेपी ने कमलनाथ के किले में बड़ी बढ़त बना ली है. छिंदवाडा में कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं. कमलनाथ ने इस सीट पर हार स्वीकार कर ली है.

कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं. कमलनाथ 2018 चुनाव के बाद जब एमपी के सीएम बने, तब उन्होंने छिंदवाड़ा की विरासत अपने बेटे नकुलनाथ को सौंप दी थी. 2019 के चुनाव में नकुलनाथ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचने में सफल रहे थे लेकिन इस बार बंटी विवेक साहू उनकी राह में मजबूती से खड़े हो गए हैं.

छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बंटी विवेक साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नकुलनाथ पर करीब 70 हजार वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक बंटी को 3 लाख 52 हजार से अधिक और नकुल को 2 लाख 80 हजार से अधिक वोट मिले हैं. चुनाव आयोग ने जीत-हार का ऐलान अभी नहीं किया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली है.

गौरतलब है कि एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में 28 से 29 सीटों पर बीजेपी की जीत के अनुमान जताए गए थे. कांग्रेस को शून्य से एक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. बता दें कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ सत्ता में वापसी करने के बाद बीजेपी ने पूरा फोकस छिंदवाड़ा पर कर दिया था.

2019 में 28 सीटें जीती थी बीजेपी
पिछले लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2014 में कांग्रेस सूबे की दो सीटें जीत सकी थी- गुना और छिंदवाड़ा. 2019 में बीजेपी ने गुना का किला भी ढहा दिया लेकिन कांग्रेस के नकुल छिंदवाड़ा का दुर्ग बचा ले गए थे. 2024 के चुनाव में बीजेपी ने एमपी में कांग्रेस का ये अंतिम किला भी ढहा दिया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सफाया होता नजर आ रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...