18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालइंदौर में NOTA ने चौंकाया, अब तक के राउंड में बटोरे 1.65...

इंदौर में NOTA ने चौंकाया, अब तक के राउंड में बटोरे 1.65 लाख से ज्यादा वोट

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश का मिनी मुंबई यानी इंदौर मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखता है. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में इस संसदीय क्षेत्र में चुनाव बिल्कुल ठंडा रहा. इसकी वजह है कि रिजल्ट शायद सबको पता है. इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अप्रत्याशित ढंग से चुनावी नामांकन वापस लेकर सियासी हलकों में खलबली मचा दी थी. अब बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने खाली मैदान है. हालांकि, कांग्रेस ने यहां बीजेपी को सबक सिखाने के मकसद से NOTA का प्रचार खूब किया. शायद यही वजह है कि लगातार हो रही मतगणना के राउंड में NOTA को जमकर वोट मिल रहे हैं.

– शंकर लालवानी- 9 लाख 50 हजार वोट प्राप्त कर चुके हैं. उनके मुकाबले बसपा के संजय को 40 हजार वोट हासिल हुए हैं जबकि NOTA को अब तक 1 लाख 65 हजार क करीब वोट मिल चुके हैं.
– BJP के उम्मीदवार शंकर लालवानी- 8 लाख 14 हजार 380 वोट
नोटा- 1 लाख 45 हजार 837
बसपा के संजय सोलंकी- 35 हजार 893
– बीजेपी के शंकर लालवानी- 7 लाख 74 हजार 449 वोट
नोटा- 1 लाख 38 हजार 265
बसपा के संजय सोलंकी- 33 हजार 921
– बीजेपी के शंकर लालवानी पहुंचे 7 लाख के करीब. 6,97,885 वोटों से चल रहे हैं आगे. नोटा भी हुआ एक लाख के पार, मिले 1,18,748 मत.
– भाजपा प्रत्याशी लालवानी अब तक 537587 मतों से आगे, नोटा के खाते में अब तक आए 111691 मत
– बीजेपी के शंकर लालवानी को 5 लाख 72 हजार 403 वोट मिल चुके हैं. इसके मुकाबले बसपा के संजय सोलंकी को 24 हजार 105 मत मिले हैं. इस चुनाव में NOTA 96 हजार से ज्यादा वोट लेकर दूसरे नंबर पर बना हुआ है.
– 15वें राउंड में बीजेपी के शंकर लालवानी को 5 लाख 24320, बीएसपी संजय सोलंकी को 22 हजार 446 और नोटा 90267 वोट मिले.
– बीजेपी के शंकर लालवानी 4,85,437 से आगे और नोटा को मिले 83,290 मत.
– BJP के शंकर लालवानी आगे चल रहे हैं.

इंदौर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर 61.67 फीसदी मतदान हुआ. इनमें 65.33 प्रतिशत पुरुष और 57.83 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं. इससे पहले 2014 के चुनाव में 62.26% और 2019 में 69.31% वोटिंग हुई थी. 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट 8 विधानसभा सीट से मिलकर बनी है. इंदौर शहर के 5 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा देपालपुर, राऊ और सांवेर सीट इसमें शामिल हैं.

बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए बीते 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे. नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल दिन आखिरी दिन था. इससे पहले इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. यही नहीं, कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया था.

Latest articles

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: 33% आरक्षण से बढ़ेगी समाज में भागीदारी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर...

More like this

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...