18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबिहार में नीतीशे कुमार हैं... बीजेपी से कम सीटों पर लड़कर भी...

बिहार में नीतीशे कुमार हैं… बीजेपी से कम सीटों पर लड़कर भी अधिक सीटों पर लीड कर रही जेडीयू

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 33 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार सबसे ज्यादा 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (लोकतांत्रिक) के जीतनराम मांझी भी गया सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो नौ सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. लालू यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार पांच,सीपीआईएमएल के उम्मीदवार दो और कांग्रेस के उम्मीदवार एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

ये नतीजे नीतीश की क्रेडिबिलिटी को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब की तरह भी देखे जा रहे हैं. बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में ऐसा पहली बार हुआ जब कमल निशान वाली पार्टी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. बीजेपी ने 40 में से 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जबकि जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आई थीं. छह सीटों पर चिराग पासवान और एक सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने उम्मीदवार उतारे थे.

बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़कर भी जेडीयू गठबंधन में सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो यह नीतीश कुमार के लिए संजीवनी की तरह होगा. गौरतलब है कि एग्जिट पोल अनुमानों में नीतीश कुमार की पार्टी को नुकसान के अनुमान जताए गए थे. एग्जिट पोल के अनुमानों में जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बनती नजर आ रही थी.

2019 में कैसे रहे थे नतीजे
2019 के चुनाव नतीजों की बात करें तो बीजेपी और जेडीयू, दोनों ही पार्टियों ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने अपने कोटे की सभी 17 सीटें जीती थीं और जेडीयू ने 16. चिराग पासवान की पार्टी ने अपने कोटे की सभी छह सीटें जीती थीं. एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. कांग्रेस ने किशनगंज सीट से चुनाव जीता था.

Latest articles

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: 33% आरक्षण से बढ़ेगी समाज में भागीदारी

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....