12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeसरकार का बदला इरादा, मंत्री बोले- अब नहीं बेचेंगे ये बड़ी कंपनी,...

सरकार का बदला इरादा, मंत्री बोले- अब नहीं बेचेंगे ये बड़ी कंपनी, हो रही है तगड़ी कमाई!

Published on

नई दिल्ली,

मोदी 3.0 में सरकार का विनिवेश पर फोकस रह सकता है. लेकिन अब सरकार की थोड़ी रणनीति बदली हुई नजर आ रही है. जिस ऑयल कंपनी के विनिवेश को लेकर पिछले कार्यकाल में सरकार जोर-शोर से जुटी थी. अब सरकार का रुख बदल गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय संभालते ही हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि फिलहाल BPCL को लेकर विनिवेश का कोई इरादा नहीं है.

विनिवेश के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को ऑयल एंड गैस PSU से 19-20 फीसदी रेवेन्यू मिलता है. इसलिए अब BPCL में विनिवेश का कोई इरादा नहीं है. आगे एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन पर फोकस करने की योजना है. जल्द ही ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाकर 45,000 बैरल प्रतिदिन किया जाएगा.

BPCL को लेकर सरकार ने बदला फैसला
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्रूड की कीमत 75-80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने पर ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों कटौती की संभावना है. हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि BPCL ग्रीनफील्ड रिफाइनिंग तैयार करने के एडवांस स्टेज में है. पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने का प्रयास होगा. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करना अभी मुश्किल है.उन्होंने कहा, ‘सरकार PSU तेल कंपनियों के विनिवेश के पक्ष में नहीं है. फिर BPCL जैसे सफल महारत्न का विनिवेश क्यों करेंगे.’ उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन, रिफाइनरी, एथेनॉल वगैरह पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

बता दें, बीपीसीएल को वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ हुआ था. बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 4,789.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल के समान तिमाही से 30% कम है. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का लाभ 6,870.47 करोड़ रुपये रहा था.

पिछले साल भी विनिवेश के पक्ष में थी सरकार
गौरतलब है कि बीपीसीएल, इंडियन ऑयल के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी है. एअर इंडिया (Air India) के साथ-साथ बीपीसीएल का निजीकरण वित्त वर्ष 22 में एनडीए सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में शामिल था. केंद्र ने BPCL में अपनी पूरी 52.98% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी, जिससे वित्त वर्ष 2022 में अनुमानित 45,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी.यही नहीं, सरकार ने इसके लिए मार्च 2020 में रुचि पत्र (ईओआई) या शुरुआती बोलियां आमंत्रित की थीं. मार्च 2021 तक इस प्रक्रिया को पूरा करने की योजना थी. लेकिन कोविड की वजह से विनिवेश का फैसला टल गया था.

कारोबार के अंत में BPCL के शेयर एनएसई पर 5.95 अंक यानी 0.99 फीसदी बढ़कर 607 रुपये पर बंद हुआ. आज इस शेयर का हाई 612.70 रुपये और लो 593.60 रुपये रहा. इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप करीब 132,259 करोड़ रुपये पहुंच गया. BPCL के शेयरों में 1 हफ्ते में 5.14 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जबकि पिछले 1 महीने में ये स्टॉक 1.40 फीसदी टूटा है. हालांकि इस साल में अबतक शेयर ने 35.32 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं एक साल में इस शेयर ने 70 फीसदी और 3 साल में 25.99 फीसदी रिटर्न दिया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...