10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालउज्जैन: दोस्त ही बन बैठा दोस्त की जान का दुश्मन, काट डाला...

उज्जैन: दोस्त ही बन बैठा दोस्त की जान का दुश्मन, काट डाला प्राइवेट पार्ट और सिर में मारी रॉड

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक युवक अपने दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा. गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की तो नाराज होकर युवक ने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट डाला. यही नहीं, आरोपी ने सिर पर रॉड मारकर अपने दोस्त को घायल कर दिया. गंभीर हालत में उपचार के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि जिले के महिदपुर थाना इलाके के चोरवासा बडला गांव का यह मामला है. अंकित चौहान और भेरूलाल बैरागी दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं और दोनों दोस्त भी हैं. भेरूलाल बैरागी की गर्लफ्रेंड से अंकित फोन पर बात करने लगा था. इसे लेकर भेरूलाल और अंकित के बीच विवाद हो गया.

इसी बीच, अंकित लघुशंका करने के लिए गाड़ी से उतरा था, तभी गुस्साए भेरूलाल ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और अपने दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो उसने धारदार चाकू से अंकित का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...