9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा विधानसभा को विकास के शिखर पर पहुंचाना है: श्रीमती कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधानसभा को विकास के शिखर पर पहुंचाना है: श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

– राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड- 72 और 73 में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

भोपालः

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड- 72 और 73 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा को विकास के शिखर पर पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा विकास के उद्देश्य को लेकर चलती है और इसी क्रम में हमने विधानसभा में अभी तक हर क्षेत्र में विकास ही किया है। वहीं, स्थानीय जनता जनार्धन से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें अतिशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शिवनगर निशातपुरा विदिशा रोड क्षेत्र के वार्ड-73 में 20 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली आरसीसी नाली के निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। यह नाली चौरसिया समाज मंदिर से अनंत नगर नाले की पुलिया तक बनेगा। इसी तरह बीएसएनएल बाउन्ड्रीवाल के पास 5 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।

वहीं, शिव नगर यादव शादी हॉल के सामने फर्शी वाली गली में 5 लाख रुपए की लगात से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड में जगह-जगह गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई के आदेश दिए। क्षेत्र में कई जगह पीने का पानी गंदा आने की शिकायत भी उन्हें मिली, जिसका तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। वार्ड-72 की लीलाधर कॉलोनी में मुख्य रोड के पास नाली निर्माण का भी भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र की गणमान्य जनता और क्षेत्र के पार्षद राजीव राठौर, विकास पटेल और मण्डल अध्यक्ष नीलेश गौर मौजूद थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...