15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यपुणे : पाइप में फंसी थी साड़ी, अंदर देखा तो वाटर टैंकर...

पुणे : पाइप में फंसी थी साड़ी, अंदर देखा तो वाटर टैंकर में मिली महिला की लाश

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां फुरसुंगी इलाके में एक महिला का शव पानी के टैंकर में पड़ा मिला. घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को टैंकर से निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्मट के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान कौशल्या मुकेश चव्हाण के तौर पर हुई है.

फुरसुंगी पावर हाउस इलाके में सुबह के समय पानी का टैंकर आया था. स्थानीय लोगों ने टैंकर से पानी भरना शुरू किया. लेकिन कुछ देर बाद पानी रुक गया. टैंकर चालक उतर कर देखा कि साड़ी फंसी हुई है, जिसके चलते पानी आना बंद हो गया. साड़ी को हटाने का प्रयास किया गया. फिर टैंकर पर चढ़ कर देखा तो महिला का शव अंदर पड़ा था. यह देख मौके पर लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई.

पानी के टैंकर में पड़ा मिला महिला का शव
पुलिस इंस्पेक्टर मानसिंह पाटिल ने बताया कि मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ उंद्री इलाके में रहती है. यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और एक महीने पहले ही पुणे आया था. महिला का पति फ्लोर इंस्टॉलर का काम करता है. इसलिए वह सामने वाली बिल्डिंग में काम करने जाती है.

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
जांच के दौरान पता चला कि महिला को कुछ मानसिक बीमारी है. गांव के डॉक्टरों और पुजारियों से उसका इलाज कराया जा रहा था. गुरुवार सुबह वह काम के लिए सामने वाली बिल्डिंग में गई थी टैंकर वहीं खड़ा था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला ने उसमें कूदकर खुदकुशी की. शरीर पर किसी तरह के कोई भी चोट के निशान नहीं थे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...