11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यनीतीश के नालंदा से जुड़ा नीट पेपर लीक मामला, मुखिया और उसका...

नीतीश के नालंदा से जुड़ा नीट पेपर लीक मामला, मुखिया और उसका डॉक्टर बेटा निकला मास्टर माइंड

Published on

नालंदा

नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वजह नीट पेपर लीक मामला है। दरअसल, नीट पेपर लीक का तार नालंदा से जुड़ गया है। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मास्टर माइंड पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के हत्थे चढ़े संजीव मुखिया और उसका बेटा डॉक्टर शिव कुमार नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार गांव के रहने वाले हैं।

संजीव पहले भी जा चुका है जेल
आरोपित संजीव इससे पहले 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा से लेकर बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं की पेपर लीक में नाम सामने आया था और जेल भी गया था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पेपर लीक मामले में पिता-पुत्र का नाम आने के बाद पंचायत का नाम काफी बदनाम हुआ है। मुखिया के कार्यकाल के दौरान भी कई प्रकार की अनियमिता इस पंचायत में आ चुका है। शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी संजीव मुखिया और उनके पुत्र डॉक्टर शिव का नाम पेपर लीक मामले में आ चुका है।

पिता पर लगे हैं धांधली का आरोप
शाहपुर गांव में ही सांसद मद से एक सड़क ढलाई निर्माण में भी काफी धांधली हुई थी, उसमें भी संजीव मुखिया का नाम सामने आया था। ग्रामीणों ने बताया कि पैसे के बल पर संजीव मुखिया ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई और अपनी पत्नी ममता कुमारी को हरनौत विधानसभा से जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव भी लड़वाया था। हालांकि इस चुनाव में उनकी पत्नी की करारी हार भी हुई थी।

पेपर लीक पर सियासत तेज
दरअसल, इन दिनों पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश दिख रहा है। वह सड़कों पर उतरकर लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार के द्वारा जांच के आदेश के बाद कार्रवाई तेज हो चुकी है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...