12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालयासीन भटकल जैसा बनना चाहता था फैजान शेख... MP ATS ने किए...

यासीन भटकल जैसा बनना चाहता था फैजान शेख… MP ATS ने किए बड़े खुलासे

Published on

खंडवा ,

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने खंडवा से गिरफ्तार आतंकी फैजान शेख को लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए हैं. सुरक्षाबलों पर लोन वूल्फ अटैक की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आतंकी 8 सिमी कार्यकर्ताओं के परिवारों की मदद कर रहा था. यह आतंकी भोपाल जेल से फरार होने के बाद साल 2016 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे.

ATS ने पिछले सप्ताह सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील खंडवा शहर से इंडियन मुजाहिदीन (IM) और इस्लामिक स्टेट (IS) की विचारधाराओं से प्रभावित मैकेनिक फैजान शेख को गिरफ्तार किया था.IG ATS आशीष ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सिमी कार्यकर्ताओं के परिवारों को फैजान शेख एक साथ ला रहा था और उनकी मदद कर रहा था. उसने खंडवा शहर में पुलिसकर्मियों पर लोन वूल्फ अटैक करने के लिए रेकी भी की थी.
सम्बंधित ख़बरें

आरोपी फैजान शेख को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और उसे पांच दिनों के लिए एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि, आईजी ने इस बात से इनकार किया कि शेख पुलिस पर हमला करने की योजना बनाकर सिमी कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेना चाहता था.

एटीएस अधिकारी के मुताबिक, फैजान शेख इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की विचारधारा से प्रभावित होकर कट्टरपंथी बन गया. शेख के पास से चार मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, आईएम और आईएस के साहित्य और वीडियो बरामद किए गए. फैजान पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एटीएस सूत्रों के अनुसार, शेख सुरक्षाकर्मियों पर अकेले हमला करने के लिए हथियार और गोला-बारूद हासिल करने के लिए बेताब था, ताकि वह खुद को आईएम के सह-संस्थापक यासीन भटकल और जेल में बंद सिमी और आईएम के आतंकी अबू फैजल उर्फ ​​डॉक्टर से बड़ा साबित कर सके.

फैजान शेख प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में रहने के कारण वह एटीएस की रडार पर था. सूत्रों ने बताया कि शेख मध्य प्रदेश के बाहर बंदूक तस्करों और सिमी के गुर्गों के संपर्क में भी था.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...