11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यप्रदेशवासियों को मिली नई सुविधा: भूमि-मकान की रजिस्ट्री में कर पाएंगे ऑनलाइन...

प्रदेशवासियों को मिली नई सुविधा: भूमि-मकान की रजिस्ट्री में कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट

Published on

— सीएम साय की पहल पर मिली सुविधा

रायपुर।

प्रदेश में मुख्यमंत्री साय के द्वारा किए गए पहल से लोगों को इस बीच एक और नई सुविधा मिलेगी। दरसअल राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों एक नई सुविधा प्रदान की जिसमें लोगों को अपने भूमि-मकान से संबंधित एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेट बैंकिंग भुगतान करने और यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।

वहीं इस मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के एक निर्देश जारी किया हैं। जिसके तहत महानिरीक्षक पंजीयन और अधीक्षक मुद्रांक के द्वारा लोगों की सहूलियत के हिसाब से पंजीयन विभाग के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा को एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से जुलाई 2024 से इसे लाइव कर दिया गया है। इसके साथ ही इस सुविधा के माध्यम से पक्षकार रजिस्ट्री कराने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से पहले ही नेट यूपीआई और बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

घर बैठे मिलेगी सुविधा
इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं होने की स्थिति में पंजीयन शुल्क चेक,नगद और डीडी के माध्यम से जमा किए जाएंगे। वहीं ऑनलाइन शुल्क भुगतान के अलावा पेपरलेस, कैशलेस,और फेसलेस पंजीयन करने की दिशा में अग्रसर होगा साथ ही इससे आधारित वेरिफिकेशन भी किए जाएंगे। जिसके चलते इनके पक्षकारों को घर बैठे ही संपत्ति क्रय-विक्रय से संबंधी विलेखों के पंजीयन के लिए सुविधा दी जाएगी।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...