11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसरयू नदी में उफान से बाराबंकी के कई गांव में भरा पानी,...

सरयू नदी में उफान से बाराबंकी के कई गांव में भरा पानी, 35 परिवारों को NDRF ने बचाया, हालात बेहद खराब

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरयू (घाघरा) नदी के रौद्र रूप से तबाही हो रही है। बारिश और नेपाल की पहाड़ियों से आए पानी से नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर बह रहा है। डीएम ने सत्येंद्र कुमार झा ने बताया कि नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। वहीं आपदा प्रबंधन टीम ने मंगलवार को बाढ़ के पानी में फंसे 35 परिवारों को मोटर बोट से रेस्क्यू किया।

जिले की फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट तहसील के गांवों में बीते दिनों हुई लगातार बारिश और नेपाल की पहाड़ियों से आए पानी से सरयू (घाघरा) नदी उफान पर है। बाढ़ अभियंता शशिकांत सिंह के मुताबिक नदी मंगलवार शाम 6 बजे लाल निशान को पार कर 106.636 पहुंच गया, जो खतरे के निशान से करीब 56 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है। इससे नदी के तलहटी में बसे सैकड़ों गांव में रहने वाले ग्रामीण दहशत में हैं।

गांव में घुसा पानी, शुरू हुआ पलायन
बाढ़ का पानी गांव में घुसने से घर छोड़कर ग्रामीण ऊंचे स्थानों तेजी से पलायन कर रहे हैं। तहसील रामनगर के सिसौंडा, दुर्गापुर, मल्लहान पुरवा, सहित कोरिन पुरवा, तेपसिपाह सहित दर्जनों गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बीते दिनों नेपाल स्थित गिरिजा और शारदा बैराज से लाखों क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा जा चुका है। इससे नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। वर्तमान में नदी अपने पूरे वेग से बह रही है, जिसे देख रामनगर के तपेसिपाह गांव के निवासी राजेश, संजय, राम सुमिरन बताते हैं कि यदि अब नदी में पानी और आया तो तलहटी में बसे गांव के हालात बिगड़ेंगे।

कई गांव से टूट रहा संपर्क
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के इटाहुआ पुरवा गांव को जाने वाली सड़क पानी में डूब गई। यहां तेजी से गांव के लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से निकल कर बड़ी संख्या में लोग घास-फूस की मड़ैया लेकर तटबंध पर पहुंच रहे है। प्रशासन ने तेलवारी के पास चार, सनावा के पास पांच और टेपरा के पास तीन नावें लगाई है, लेकिन बाढ़ चौकी नहीं बनाई है। वहीं सूरतगंज क्षेत्र में नदी का पानी बेलहरी गांव से होकर सुंदरनगर को अपने आगोश में लेते हुए, ललपुरवा, कोडरी और बाबा पुरवा गांव को चारों ओर से घेर लिया है। लगातार पानी बढ़ने से धीरे-धीरे इन गांवों से संपर्क टूट रहा है।

प्रशासन ने रेस्क्यू किए 35 परिवार
इस बीच मंगलवार को रामनगर तहसील में ही बतनेरा ग्राम पंचायत के सुंदरनगर गांव को पानी ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने से ग्राम प्रधान को सूचना देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने तत्काल लोगों के फंसे होने की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव टीम ने 4 नाव लगाकर 35 परिवारों को बाढ़ के पानी से निकाला है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...