11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमिस नहीं मिस्टर IRS... जेंडर चेंज पर वित्त मंत्रालय का सामने आया...

मिस नहीं मिस्टर IRS… जेंडर चेंज पर वित्त मंत्रालय का सामने आया ऐतिहासिक फैसला

Published on

नई दिल्ली:

हैदराबाद में तैनात एक महिला अधिकारी लिंग परिवर्तन कराकर युवक बन गए हैं। इस अधिकारी ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब इस अधिकारी का नाम एम अनुसूया से अनुकाथिर सूर्या हो गया है। इस फैसले की मंजूरी वित्त मंत्रालय की ओर से भी मिल गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी को नाम और लिंग बदलने की अपील को मंजूरी दे दी। यह भारतीय सिविल सेवा के इतिहास में पहली बार हुआ है। आदेश के अनुसार सुश्री एम अनुसूया,आईआरएस ने मंत्रालय से उनके नाम को अनुकाथिर सूर्या और लिंग को महिला से पुरुष में बदलने की स्वीकृति मांगी थी जिसे मंजूरी मिल गई है।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अधिकारी के अनुरोध पर विचार किया गया और उसे मंजूरी दे दी गई है। आदेश में लिखा है, सुश्री एम अनुसूया के अनुरोध पर विचार किया गया। इसलिए अब से इस अधिकारी को सभी आधिकारिक दस्तावेजों में श्री एम अनुकाथिर सूर्या के रूप में मान्यता दी जाएगी।

इस फैसले की कई वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा भी की है। अधिकारियों का कहना है कि यह यह एक अभूतपूर्व आदेश है। हमें अधिकारी और हमारे मंत्रालय पर भी गर्व है। यह आदेश मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, सेवा कर अपीलीय ट्रिब्यूनल और सीबीआईसी के अंतर्गत सभी प्रमुख मुख्य आयुक्तों/प्रधान महानिदेशकों को भेजा गया है।

जेंडर चेंज कराने से पहले कई मंजूरी भी हासिल करनी होती है। एक बार कोई लिंग परिवर्तन का फैसला करता है तो उसे इसका हलफनामा तैयार करना पड़ता है। इस हलफनामे के जरिए लिंग परिवर्तन की जानकारी देनी होती है। नोटरी वाले इस हलफनामे में नाम, पिता का नाम, आयु और लिंग संबंधी जानकारी देनी होती है। यदि कोई सरकारी विभाग में कार्यरत है तो उसे अपने संबंधित अधिकारी और विभाग को भी इस बारे में जानकारी देनी होती है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...